मंगलवार, 16 मई 2006

एक सच्ची डरावनी कहानी (कमज़ोर दिल वाले न पढ़ें)

कृपया कमज़ोर दिल वाले न पढ़ें। यह एक सच्ची घटना है जो पिछले महीने लोनावाला के पास घटी।
एक युवक मुम्बई से पुणे अपनी कार से जा रहा था। जब वह घाट के पास पहुँचा तभी अनहोनी घटी। उसकी कार खराब हो गई और वहाँ दूर-दूर तक कोई नज़र भी नहीं आ रहा था। वह किसी कार से पास के कस्बे तक लिफ्ट लेने की आशा में सड़क के किनारे-किनारे चलने लगा। रात अँधेरी और तूफानी थी। पानी झमाझम बरस रहा था। जल्दी ही वह पूरी तरह भीग गया और काँपने लगा। उसे कोई कार नहीं मिली और पानी इतनी तेज बरस रहा था कि कुछ मीटर दूर की चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। तभी उसने एक कार को अपनी तरफ आते देखा जो उससे पास आकर धीरे हो गई। लड़के ने आव देखा न ताव, झट से कार का पिछला दरवाजा खोला और अंदर कूद गया। जब वह अपने मददगार को धन्यवाद देने के लिए आगे झुका तो उसके होश उड़ गए क्योंकि ड्राइवर की सीट खाली थी। आगे की सीट खाली और इंजन की आवाज़ न होने के बावजूद भी कार सड़क पर चल रही थी। लड़के ने तभी आगे सड़क पर एक मोड़ देखा। अपनी मौत नजदीक देख वह लड़का जोर-जोर से भगवान को याद करने लगा। तभी खिड़की से एक हाथ आया और उसने कार के स्टीयरिंग व्हील को मोड़ दिया। कार मोड़ से सकुशल आगे बढ़ गई। लड़का बुरी तरह भयभीत हो कर देखता रहा कि कैसे हर मोड़ पर खिड़की से एक हाथ अंदर आता और स्टीयरिंग व्हील को मोड़ देता। आखिरकार उस लड़के को कुछ दूरी पर रोशनी दिखाई दी। लड़का झट से दरवाजा खोल कर नीचे कूदा और सरपट रोशनी की तरफ दौड़ा। यह एक छोटा सा कस्बा था। वह सीधा एक ढाबे में रुका और पीने को पानी माँगा। फिर वह बुरी तरह रोने लगा। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर उसने अपनी भयानक कहानी सुनानी शुरु की। ढाबे में सन्नाटा छा गया कि तभी.............................
संता और बंता ढाबे में पहुँचे और संता लड़के की तरफ इशारा करके बंता से बोला कि अरे यही वह बेवकूफ लड़का है ना जो हमारी कार में कूदा था जब हम कार को धक्का लगा रहे थे।

42 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

हा हा हा ही ही ही हु हु हु.....अरे बापरे हँसी नहीं रूक रही...

Yugal ने कहा…

वाह वाह वाह
जबरदस्त है।

प्रेमलता पांडे ने कहा…

बहुत ही बढ़िया।

पंकज बेंगाणी ने कहा…

कमाल कित्ता त्तुसी तो

Pratik Pandey ने कहा…

वाक़ई बहुत ही डरावनी कहानी है। मज़ा आ गया पढ़ कर ...

Udan Tashtari ने कहा…

:) :)
बहुत डर लगने लगा.....

समीर लाल

ई-छाया ने कहा…

सच में डर गया था यार मै तो।

Basera ने कहा…

बापरे, मैं तो पढ़ना बंद करने ही वाला था।

Shuaib ने कहा…

मैं तो पूरा पढने के बाद ही सांस लिया

शालिनी नारंग ने कहा…

संजय, युगल, प्रेमलता, पंकज, प्रतीक, समीर, साया, रजनीश और शोएब, पढ़ने के लिए धन्यवाद और आते रहिएगा।

Unknown ने कहा…

is kahani ko padte padte to meri saans hi tham gai amazin taht nice yaar

Unknown ने कहा…

waah bahut hi zabardast kahani thi

बेनामी ने कहा…

भयभीत होने के बाद हसा मजा आ गया

बेनामी ने कहा…

भयभीत होने के बाद हसा मजा आ गया

Unknown ने कहा…

कमाल का क्लाईमैक्स था और समाप्ती भी बहुत खूब

बेनामी ने कहा…

kya bat hai pahle darna fir hasna darna mana hai.

शक्ति प्रसाद सिंह ने कहा…

हाहाहाहा हीहीहीही
मेरी तो सिट्टी पिट्टि ही गुम हो गई थी मजा आ गया :) :)

बेनामी ने कहा…

kash 1bar kabhi aisa sachmuch ho jay to teri bolti band ho jayegi, aur patlun gili ho jayegi...........

बेनामी ने कहा…

मैँ तो डर ही गया था

बेनामी ने कहा…

maza aa gaya

Unknown ने कहा…

बहुत अच्छा

Anuj ने कहा…

Hum hi dar hi gay itni daravani kahani hamne kabhi nahi suni

Unknown ने कहा…

Maja aa gya yr

Unknown ने कहा…

वाह मजा आया
मैँ तो बिल्कुल नहीँ डरा क्योँकि चौङी छाती का मर्द हूँ

Gigaram Seju ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Gigaram Seju ने कहा…

jethu rathore ने कहा…

मै तो डर गया

Unknown ने कहा…

मै डरा नही शालिनी जी naveenyadav048@gmail.com

Unknown ने कहा…

डराबनी नहीँ है

Unknown ने कहा…

Itni dravani kahani nahi thi jo kamjor dil wale na padhe but funny thi

बेनामी ने कहा…

Are kya tum bachhe ho ? yaha darana mana hai

sandeep ने कहा…

achha laga .....ya khoob likha aapne kamjor dil wale ise padhe nahin

Unknown ने कहा…

mai neetu chaudhary mujhe ppyaar kare ke liye mere no' par call kare 7870686939 hai mera mob numbe

Unknown ने कहा…

:) :) :) :0 :0 :0 :0 :0

बेनामी ने कहा…

डर कहानी बकवास आहो

बेनामी ने कहा…

मजा ही मजा

बेनामी ने कहा…

हा हा हा हा हा मज्जा आ गया कहानी पडके ऐसे लग रहा था जैसे कोई फिक्मी मजाकीया कहानी पड रही हु

shashikant yadav ने कहा…

bahut acchha, maza aa gaya. Ending achhi rahi

बेनामी ने कहा…

वाहँ

Sanyog Virat ने कहा…

Sanyog Virat- बहुत अच्छा लगा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा. ........................।

Unknown ने कहा…

very interesting

Unknown ने कहा…

Horror Stories